101+ विभिन्न देशों के रोचक तथ्य | country facts in hindi

country facts in hindi: हम जिस दुनिया में रहते है वह बड़ी खूबसूरत है। लेकिन ये दुनिया जितनी खूबसूरत है उतनी ही रोचक और रहस्यों से भरी हुई भी है। हमारी दुनिया में मौजूद कई विभिन्न देशों के रोचक तथ्य है जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। इसी कड़ी में आज हिंदी हैं हम आपको कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहा है जिसे जानने के बाद हो सकता है कि आप उस पर यकीन ना करें लेकिन ये तथ्य सत्य हैं।

आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ विभिन्न देशों के हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य लाये है (country facts in hindi) जो आपकी ज्ञान को बढ़ाएंगे। आपने इससे पहले शायद ही इनपर (facts about countries in hindi) ध्यान दिया हो। तो चलिए जानते हैं विभिन्न देशों के बारे में ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य।

 


country facts in hindi


 

हमारे भारत देश के मेघालय राज्य में एक नदी है जिसका नाम उमंगोट नदी है। उमंगोट नदी को भारत की सबसे साफ नदी कहा जाता है। यह नदी मावल्यान्नांग गांव के पास है।

 


 

भारत देश के मेघालय राज्य का मावल्यान्नांग गांव एशिया का सबसे स्वच्छ गांव है। इस गांव में करीब 300 घर हैं और सभी मिलकर गांव की साफ-सफाई करते हैं। इस गांव में गंदगी फैलाने पर लोगों से 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाता है।

 


 

चीन की तुजिआ (Tujia) जनजाति में दुल्हन अपनी शादी के एक महीने पहले से ही अपनी माँ के साथ मिलकर रोने का अभ्यास करती है। जिससे कि वह शादी के दिन अच्छे से रो सके क्योकि इस जनजाति में शादी में रोने को विवाह का अहम् हिस्सा माना जाता है।

 


 

नेपाल में होकसे (Hokse) नाम का ऐसा गांव है जहां रहने वाले लगभग आधे लोगों ने अपनी एक किडनी बेच दी है। इसीलिए इस गांव को किडनी वैली (Kidney Valley) के नाम से जाना है। इस गांव के अधिकतर लोग बहुत गरीब है इसीलिए उन्होंने कुछ जमीन खरीदने के लिए अपनी किडनी बेच दी है।

 


 

चीन में करीब 12.6 करोड़ चॉपस्टिक की मैन्युफैक्चरिंग हर साल होती है। चीन में बड़े पैमाने पर तैयार की जाने वाली डिस्पोजेबल चॉपस्टिक से लेकर हाई क्वॉलिटी तक की स्टिक शामिल होती है।

 


 

अमेजन के जंगल को धरती का फेफड़ा कहा जाता है। यहां बड़ी संख्या में ऐसी जनजातियां हैं जो एक तरह से गुमनाम हैं और उनसे अब तक संपर्क नहीं हो पाया है।

 


 

बांग्लादेश को दुनिया का सबसे गर्म देश माना जाता है। यहां सबसे कम तापमान भी 2.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

 


facts about countries in hindi


 

नामीबिया का वेस्ट कोस्ट रेगिस्तान दुनिया का सबसे पुराना रेगिस्तान है। यह करीब साढ़े पांच करोड़ साल से भी ज्यादा पुराना है। इसकी सबसे खास बात ये है कि यहां दिखने वाले रेत के टीले पूरी दुनिया में सबसे बड़े हैं।

 


 

हर साल 16 दिसंबर को जापान में शुकात्सु उत्सव (Shukatsu Festival) मनाया जाता है जिसमें लोग मरने के बाद ताबूत में होने वाले अनुभव का अहसास करते हैं। शुकात्सु उत्सव में लोग अपने किसी के मौत होने के बाद क्या करना है इसकी तैयारी करते हैं।

 


 

अमेरिका और कनाडा के बीच दुनिया का सबसे लम्बा बॉर्डर है। इसकी लम्बाई 8,891 किलोमीटर है। जंगलों के बीच अमेरिका और कनाडा बॉर्डर की चौड़ाई सिर्फ 20 फुट है क्योंकि इस बॉर्डर को पेड़ों को काटकर बनाया गया है।

 


 

जापान में फैमिली रेंट पर लेने की ( Rental Family Service ) पुराने समय से चली आ रही एक सर्विस है। Rental Family Service में आप माँ बाप, पति पत्नी, भाई बहन जैसे अन्य परिवार के सदस्यों को या शादी के लिए मेहमानों को कुछ समय के लिए किराए पर ले सकते हो।

 


 

पूरे विश्व में जितने भी फुटबॉल का इस्तेमाल होता है उसका अकेले 40 फीसदी पंजाब के सियालकोट में बनता है।

 


 

नाइजीरिया की योरूबा जनजाति में सबसे ज्यादा जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं।

 


 

मेक्सिको को कई पिरामिडों का घर माना जाता है। इसे माया और अन्य सभ्यता के लोगों द्वारा बनाया गया था। लेकिन यहां का तिकोना पिरामिड दुनिया का सबसे बड़ा पिरामिड है जिसका नाम चोलुला पिरामिड है।

 


Best country facts in hindi


 

दुनिया में सबसे ज्यादा शुद्ध पीने लायक पानी ब्राजील में है। यहाँ नवीकरणीय जल संसाधनों की उच्चतम मात्रा है जो कुल 8,233 घन किलोमीटर है।

 


 

पिछली सदी तक जापान की महिलाएं अपने दांतों को काला कराया करती थी। जापान में उस समय काली दांत वाली महिलाओं को खूबसूरत माना जाता था। जापान में दांत काले कराने की इस प्रथा को Ohaguro कहा जाता था।

 


 

अफ्रीका के घाना (Ghana) में मरे हुए लोगों को रँग बिरंगे और डिजाइनर ताबूतों में बंद किया जाता है। उनका मानना है की वे पुनर्जन्म लेकर वापस आएंगे इसीलिए उनकी बिदाई अच्छे से होनी चाहिये।

 


 

फादर्स डे के दिन जर्मनी में लोग इकठ्ठे होकर अपनी-अपनी गाड़ी में बियर व शराब भरकर पूरे शहर में घूमते हैं और पीते है। पीने के बाद नशा उतारने के लिए लोग अगले तीन दिन तक छुट्टी करते हैं।

 


 

इंडोनेशिया दक्षिण पूर्वी एशिया का एक बड़ा देश है। इंडोनेशिया एक द्वीपों से घिरा देश है। इंडोनेशिया में कितने द्वीप हैं इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। इंडोनेशिया की सरकार द्वारा इसे कई बार गिनने की कोशिश की गई लेकिन अब तक पूरी तरह द्वीपों की गिनती नहीं हो पाई है।

 


 

रूस के वैज्ञानिकों ने 2012 में 30,000 साल पुराने बीज से एक पौधा उगाया।

 


 

जापान को भूकंपों का देश कहा जाता है। दुनिया में 6.0 तीव्रता का दुनिया का 20 फीसदी भूकंप यहां आता है। अकसर जापान में कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।

 


देशों के रोचक तथ्य



Here is hindi hain hum collection of country facts in hindi, facts about countries in hindi, Best country facts in hindi, hindi rochak tathya,जाने देशों रोचक तथ्य, hindi facts about countries and many more.

 

जरूर पढ़ें: आपके लिए खास

दुनिया के 11 हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य

101+ जोश जगाने वाली चाणक्य नीति

विवेक बिंद्रा के 51+ जोशीले कोट्स

51 बेस्ट वैक्सीनेशन कोट्स

स्वामी विवेकानंद के सबसे बेहतरीन कोट्स

जोश भर देने वाले देशभक्ति कोट्स

बेस्ट मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में

पति पत्नी पर दुनिया के सबसे बेहतरीन कोट्स

Related Posts