Sukanya Samriddhi Yojana Hindi

आइये जानते हैं आखिर क्या हैं सुकन्या समृद्धि योजना? और सरकार ने इसमें क्या बदलाव किये है?

सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की बचत योजना है। सुकन्या समृद्धि पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं में से एक है।

सुकन्या समृद्धि योजना माता-पिता को उनकी बेटी की भविष्य की शिक्षा और शादी के खर्च के लिए एक फंड बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा समर्थित है।

इस  योजना की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के तहत की गई थी।

मौजूदा समय में सुकन्या समृद्धि योजना पर भारत सरकार की तरफ से 7.6 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।

Sukanya Samriddhi Yojana Details

देखें भारत सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना में क्या-क्या 5 बड़े बदलाव किये है?

1- अब तीसरी बेटी को भी फायदा पहले सिर्फ दो बेट‍ियों के लिए खाता खोला जा सकता है। अब जुड़वां बेटी या एक साथ तीन बेटी के मामले में भी यह फायदा मिलेगा।

2- खाता बंद करने का नियम बदला पहले sukanya samriddhi account बेटी के गुजर जाने या उसका पता बदलने पर बंद क‍िया जा सकता था। पर अब जानलेवा बीमारी पर भी खाता बंद कराया जा सकता है।

3- डिफॉल्ट का नियम बदला पहले अगर मिनिमम 250 रुपये हर साल खाते में जमा नहीं करते तो खाता ड‍िफॉल्‍ट हो जाता था। पर अब मैच्योरिटी तक जमा राशि पर ब्याज दिया जाएगा।

4- खाता चलाने का नियम  आयु लिमिट अब 10 साल से बढ़ा कर 18 साल कर दी गयी है। 18 साल की उम्र तक बेटी के अभिभावक ही खाते को चला सकेंगे।

5- ब्याज का नियम नए नियम के तहत अगर खाते में गलत ब्‍याज डल गया तो रिफंड नहीं होगा। वहीं सालाना ब्‍याज हर वित्त वर्ष के अंत में क्रेडिट होगा।

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता किसी भी अधिकृत भारतीय बैंक या भारतीय पोस्ट ऑफिस की किसी भी शाखा में खोल सकते हैं।

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड कैसे बनाया जाएं, इससे मिलने वाले लाभ क्या होंगे, पात्रता की जाँच कैसे करें?