मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट 2022

आइये आपको नई अर्टिगा के लुक, फीचर्स, माइलेज और प्राइस डिटेल्स से रूबरू कराते हैं।

भारतीय बाजार में 15 अप्रैल 2022 को लांच हुई मारुति की नई अर्टिगा 7 सीटर के पेट्रोल के साथ CNG वर्जन में भी अपडेट हुई। 

बेहतर लुक, लेटेस्ट फीचर्स, ज्यादा पावरफुल इंजन और नए ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च 2022 मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट का लंबे समय से इंतजार था। 

नई अर्टिगा फेसलिफ्ट 2022 की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इसकी प्री-बुकिंग के लिए ग्राहक 11,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं। 

Ertiga Facelift Features, Price

आइये जानते हैं Maruti Ertiga Facelift के  Features and Price की जानकारी और साथ ही जानें क्या बदला इस नई Ertiga में। 

नई Ertiga Facelift 2022 में नया 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स और नया 6-स्पीड ऑटो ट्रांसमिशन का फीचर दिया गया है। 

Ertiga Facelift का इंजन पेट्रोल ऑप्शन पर 100 hp की मैक्स पॉवर और 136 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।  

सीएनजी मोड पर मारुती Ertiga Facelift का इंजन 87 hp की मैक्स पॉवर और 121.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

नई अर्टिगा चार ट्रिम्स और 11 ब्रॉड वैरिएंट्स में आई है। VXi, ZXi और ZXi+ में तीन ऑटोमैटिक ऑप्शन दिए गए हैं। CNG ऑप्शन भी दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है।

7 सीटर के सेगमेंट में Kia Carens के लॉन्च होने के बाद Maruti ने Ertiga को 8.35 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा है।

लॉन्च से पहले ही Maruti Ertiga की 6,000 से ज्यादा यूनिट बुक हो चुकी हैं।आपको बता दें अर्टिगा की लगभग 10,000 यूनिट हर महीने बिक जाती हैं।

Honda City Hybrid Launch: एक बार फुल टैंक कराने पर 1,000 KM तक चलेगी। यहाँ देखें Honda City eHEV Price Features.