धनतेरस की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Exact date and auspicious time of Dhanteras:आइये जानते हैं धनतेरस की सही तारीख और शुभ मुहूर्त!

हिन्दू पंचांग के अनुसार धनतेरस कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।

धनतेरस के त्यौहार को धन त्रयोदशी के नाम भी जाना जाता है. इसका जिक्र हमारे ग्रंथों और पुराणों की कथाओ में भी है. 

इस साल धनतेरस 2022 की सही तारीख को लेकर विद्वानों में मतभेद बना हुआ है।

धनतेरस को लेकर कन्फूजन की वजह यह है कि इस बार कार्तिक के कृष्ण पक्ष में त्रयोदशी की तिथि दो दिन है। 

लेकिन अधिकतर जानकारों और ज्योत्सिओं का कहना है कि धनतेरस 22 अक्टूबर को मनाया जाना शुभ है। 

विद्वानों के अनुसार धनतेरस का सुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर को शाम 06:02 बजे से 23 अक्टूबर की शाम 06:03 बजे तक रहेगी। 

सनातन धर्म में धनतेरस त्यौहार को बहुत ही पवित्र माना जाता है। और लोग इस बड़ी धूमधाम से मनाते हैं. 

धनतेरस के दिन लोग धन के देवता कुबेर और भगवान विष्णु के अवतार धन्वंतरी की पूजा करते हैं। 

धनतेरस पर हमारे देश में सोना, चांदी, स्टील और पीतल के बर्तनों समेत अन्य चीजों की खरीदारी करने की परंपरा है। 

पौराणिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से घर में सुख और समृद्धि आती है।