जानिए कितनी संपत्ति के मालिक थे बप्पी दा: Bappi Lahiri Net Worth

सोना पहनने और पॉप गानों के लिए फेमस बप्पी लहरी का निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे। उन्होंने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। 

बप्पी लहरी को कई ब्लॉकबस्टर गानों के लिए जाना जाता है। उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में डिस्को किंग के नाम भी जाना जाता था। 

आज हम आपको बताएँगे कि बप्पी दा कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। और वह अपने जाने के बाद पीछे कितने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। 

जानिए बप्पी लहरी की करोड़ों की संपत्ति और सोने का कलेक्शन की पूरी जानकारी!

बप्पी दा के पास मुंबई में आलीशान घर है जिसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये मानी जा रही है। इसे उन्होंने करीब साल 2001 में खरीदा था।

उनके पास दुनिया की 5 सबसे बेहतरीन कारें हैं। उनके कार कलेक्शन में BMW से लेकर टेस्ला तक की कारें शामिल हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में है। 

बप्‍पी दा के पास करीब 3 किलो ग्राम सोने के आभूषण थे। उनकी पत्नी चित्रानी के पास 967 ग्राम सोना है और 8.9 किलोग्राम चांदी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी सालाना कमाई करीब 2.2 करोड़ रुपये थी। वे अपने पीछे करीब 22 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं। इसके अलावा पर्सनल इनवेस्टमेंट 11.3 करोड़ रुपये का है। 

इसी तरह की रोचक जानकारी के लिए के लिए निचे दिए बटन पर जरूर क्लिक करें...