अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड

अडानी ग्रुप के इस शेयर ने 4 साल से भी कम समय में ही बनाया अमीर, दिया 9600 फीसदी रिटर्न!

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड एक भारतीय अक्षय ऊर्जा कंपनी है जो कामुथी सौर ऊर्जा परियोजना का संचालन करती है। इसका मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में है।

अडानी ग्रीन दुनिया के सबसे बड़े सौर फोटोवोल्टिक संयंत्रों में से एक है। कंपनी को 23 जनवरी, 2015 को अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के नाम से शुरू किया गया था।

अडानी ग्रुप की कई कंपनियां अभी भी निरंतर शानदार रिटर्न दे रही हैं। इन्हीं में से एक है अडानी ग्रीन एनर्जी।

अदानी ग्रीन ने दिया बंपर रिटर्न

अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर ने निवेशकों को 4 साल से कम समय में 9600 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है।

अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर जून 2018 में 29.5 रु के आस-पास था, जबकि इस समय 2870 रु के आस-पास आ गया है।

अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर बीते 22 जून 2018 से अब तक 9629 फीसदी उछला है। इस अवधि में कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 97 गुना से अधिक का रिटर्न दिया। 

अगर किसी निवेशक ने 29.5 रु के रेट पर अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया होता तो आज उसे 97.45 लाख रु मिलते।

पिछले 1 साल में  अडानी ग्रीन का शेयर 155.6 फीसदी उछला है। इस अवधि में कंपनी का शेयर 1122.70 रु से 2870 रु पर पहुंच गया।

बीते 6 महीनों में अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 138 फीसदी उछला है। ये 6 माह में 1206.55 रु से 2870 रु पर पहुंच गया।

कंपनी की मौजूदा मार्केट कैपिटल इस समय 4.49 लाख करोड़ रु है। सोमवार को अडाणी ग्रीन एनर्जी भारत की टॉप 10 सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई। 

यहां देखें कि कैसे अदानी ग्रीन भारत की शीर्ष 10 सबसे बड़ी कंपनी बन गई। भारती एयरटेल को छोड़ा पीछे!