धन खाते को आधार से लिंक कैसे करें?

आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने जन धन खाते को आधार से कैसे लिंक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि कि जनधन अकाउंट्स को आधार कार्ड से लिंक करना बेहद जरूरी है। ऐसा न करने पर आपको लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है।

जनधन खाता एक जीरो बैलेंस खाता है जिसमें सरकार लोगों को कई तरह की योजनाओं का लाभ सीधे खाते में ट्रांसफर करती है। 

आधार कार्ड और जनधन खाते को लिंक करने का प्रोसेस दोनों को लिंक करने के लिए सबसे पहले उस बैंक में जाएं जहां आपको खाता लिंक कराना है। 

बैंक में अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी लेकर जाएं। यहां आपको दोनों को लिंक करने के लिए एक फॉर्म फिल करना होगा। 

आधार लिंक का फॉर्म फिल करने के बाद बैंक द्वारा आपके आधार कार्ड और जनधन खाते को लिंक कर दिया जायेगा।  

आप घर बैठे मोबाइल से एसएमएस के जरिए भी अपने जनधन अकाउंट्स को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। 

एसएमएस के जरिए लिंक करने के लिए अपना UID आधार नंबरअकाउंट नंबर लिखकर 567676 नंबर पर सेंड कर दें। 

मोबाइल से 567676 नंबर पर एसएमएस सेंड होने के बाद आपका आधार और जनधन खाता लिंक हो जाएगा। 

इसके आलावा आप बैंक के एटीएम से भी अपने जनधन अकाउंट्स को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं।

जनवरी 2022 के आकड़ों के मुताबिक अबतक देश में कुल 44.23 करोड़ बैंक अकाउंट जनधन योजना के अंतर्गत खोले जा चुके हैं।